जो रुट ने जड़ा शतक, इंग्लैंड पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 373 रन

सेंट जार्ज : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने जो रुट के छठे टेस्ट शतक की मदद से छह विकेट पर 373 रन बना लिये.वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 299 रन बनाये थे. रुट ने एंटीगा में ड्रा रहे पहले टेस्ट की दोनों पारियों में भी […]
सेंट जार्ज : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने जो रुट के छठे टेस्ट शतक की मदद से छह विकेट पर 373 रन बना लिये.वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 299 रन बनाये थे. रुट ने एंटीगा में ड्रा रहे पहले टेस्ट की दोनों पारियों में भी अर्धशतक बनाये थे. उन्होंने नाबाद 118 रन की पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया. उन्होंने अपनी पारी में 125 गेंदों का सामना करके 13 चौके और दो छक्के लगाये.
इंग्लैंड के पास अब 74 रन की बढ़त हो गयी है. रुट और गैरी बालांस ने चौथे विकेट के लिए 165 रन जोडे. बालांस 77 रन बनाकर तेज गेंदबाज शेनोन गैब्रियल का शिकार हो गये. बेन स्टोक्स भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और देवेंद्र बिशू की गेंद पर मिडविकेट बाउंड्री पर जर्मेइन ब्लैकवुड को कैच देकर आउट हुए.
इंग्लैंड ने 35 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिये. इससे पहले एलेस्टेयर कुक भी शतक बनाने से चूक गए और 76 के स्कोर पर गैब्रियल का पहला शिकार बने. पांच रन बाद इयान बेल भी अपना विकेट गंवा बैठे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




