नहीं कम हुआ है सचिन का क्रेज, आज भी स्टेडियम में सचिन-सचिन की गूंज

नयी दिल्ली : सचिन तेंदुलकर ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वह अब भी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं और इसका एक नजारा आज यहां फिरोजशाह कोटला पर आईपीएल मैच के दौरान देखने को मिला जब सचिन, सचिन नाम की गूंज फिर से सुनाई दी. मुंबई इंडियन्स और […]
नयी दिल्ली : सचिन तेंदुलकर ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वह अब भी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं और इसका एक नजारा आज यहां फिरोजशाह कोटला पर आईपीएल मैच के दौरान देखने को मिला जब सचिन, सचिन नाम की गूंज फिर से सुनाई दी.
मुंबई इंडियन्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आईपीएल मैच से पहले तेंदुलकर जैसे ही मैदान पर आये तो स्टेडियम में फिर सचिन, सचिन गूंजने लगा. इस दिग्गज बल्लेबाज ने डेढ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन क्रिकेट प्रेमी अब भी उनकी एक झलक पाने के लिये इंतजार करते हुए देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




