क्रिकेटर्स के साथ ही उनकी पत्नियां भी मैदान पर बिखरेती रहीं हैं अपना जादू

इंडियन प्रीमिर लीग के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी और रायल चैलेजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा चर्चा का केंद्र रहीं हैं. क्रिकेट को भारत में धर्म के समानांतर माना जाता है. यहां क्रिकेटरों की प्रसिद्धि उन्हें अपने जीवन में सफलता के शिखर […]
इंडियन प्रीमिर लीग के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी और रायल चैलेजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा चर्चा का केंद्र रहीं हैं. क्रिकेट को भारत में धर्म के समानांतर माना जाता है. यहां क्रिकेटरों की प्रसिद्धि उन्हें अपने जीवन में सफलता के शिखर तक पहुंचा देती है. देश में कई ऐसे क्रिकेट हुए जिनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक आतुर रहते थे. वहीं यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि क्रिकेट की दुनिया में कई क्रिकेटरों की पत्नियां और उनकी गर्लफ्रेंड भी चर्चा का केंद्र रहीं. यहां हम वैसी ही चंद महिलाओं की चर्चा करेंगे, जो अपने पतियों के कारण तो जानी ही जाती हैं, लेकिन उनका खुद का ग्लैमर भी कम नहीं है.


.jpg&w=3840&q=75)
अंजलि तेंदुलकर : क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि एक आदर्श मॉडर्न महिला के रूप में जानी जाती है. गुजराती पिता और ब्रिटिश मां की संतान अंजलि मेहता हरवक्त अपने पति के साथ रहीं और उन्होंने अपने पति का बखूबी साथ दिया. वह सचिन की दीवानी हैं.पेशे से डॉक्टर अंजलि ने शादी के बाद घर को संभालना ज्यादा उचित समझा, इनकी ड्रेसिंग सेंस की पूरी दुनिया दाद देती है.



अमृता सिंह : भारतीय क्रिकेट की दुनिया में रवि शास्त्री ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनपर लड़कियां फिदा थीं. उनकी पर्सनॉलिटी देख लड़कियां उनकी दीवानी थीं, लेकिन रवि शास्त्री दीवाने थे उस दौर की अभिनेत्री अमृता सिंह के. एक टीवी इंटरव्यू में रवि शास्त्री ने इस बात को स्वीकारा भी था कि वे अमृता सिंह से शादी करने वाले हैं, लेकिन फिर बात नहीं बनी और रवि शास्त्री और अमृता सिंह का विवाह नहीं हुआ. अमृता सिंह ने बाद में सैफ अली खान से शादी कर ली, लेकिन यह शादी भी टिकी नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




