ePaper

अपना दबदबा बनाने के लिए हमें और अच्छा प्रदर्शन करना होगा : महेंद्र सिंह धौनी

Updated at : 23 Apr 2015 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
अपना दबदबा बनाने के लिए हमें और अच्छा प्रदर्शन करना होगा : महेंद्र सिंह धौनी

बेंगलूरु : इंडियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में रायल चैंलेजर्स बेंगलूर को शिकस्त देने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि उनकी टीम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी.धौनी ने मैच के बाद कहा, जीत संतोषजनक है लेकिन हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे. हम कुछ हिस्सों में […]

विज्ञापन

बेंगलूरु : इंडियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में रायल चैंलेजर्स बेंगलूर को शिकस्त देने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि उनकी टीम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी.धौनी ने मैच के बाद कहा, जीत संतोषजनक है लेकिन हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे. हम कुछ हिस्सों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतर कर सकते थे और अगर हमें दबदबा बनाना है तो ऐसा करना होगा. उन्होंने कहा, हमारे स्पिनर अब तक टूर्नामेंटमें अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ विकेट धीमे होंगे और ऐसे में उनकी भूमिका अहम हो सकती है. दूसरी तरफ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वे एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे.

कोहली ने कहा, इस समय मैं काफी कुछ नहीं कह सकता. हमने खुद को निराश किया है और हम एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. हमें टीम के साथ इस बारे में बात करनी होगी और हम इस तरह मैच हारने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर कहा, यह साझेदारी करने का सवाल था. जब भी हमने साझेदारी शुरू की विकेट गंवा दिया. हमें 25 रन की साझेदारी को 50 से 70 रन में बदलना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola