आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन का कारण खिलाड़ियों के बीच तालमेल

Updated:
विज्ञापन
आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन का कारण खिलाड़ियों के बीच तालमेल

बेंगलूरु : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने आज कहा कि टीम के युवा एवं सीनियर खिलाडियों के बीच तालमेल आईपीएल में उसके लगातार अच्छे प्रदर्शन की कुंजी है. धौनी ने टीम के मुख्य प्रयोजक एक आईटी कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा, सीएसके के लगातार अच्छे प्रदर्शन का कारण सहयोगी स्‍टॉफ […]

विज्ञापन

बेंगलूरु : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने आज कहा कि टीम के युवा एवं सीनियर खिलाडियों के बीच तालमेल आईपीएल में उसके लगातार अच्छे प्रदर्शन की कुंजी है. धौनी ने टीम के मुख्य प्रयोजक एक आईटी कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा, सीएसके के लगातार अच्छे प्रदर्शन का कारण सहयोगी स्‍टॉफ की मदद से बना बढिया तालमेल है.

यह पूछे जाने पर कि दूसरी टीमों की तुलना में सीएसके से ज्यादा युवा प्रतिभाएं सामने नहीं आ रहीं, धौनी ने कहा कि युवाओं को टीम में जगह देने के लिए सीनियर खिलाडियों को नहीं हटाया जा सकता लेकिन सीएसके ने कुछ युवा खिलाड़ी दिए हैं जो भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, हमारी टीम से युवा खिलाड़ी के रुप में (रवींद्र) जडेजा निकले हैं. हमारे साथ ईश्वर पांडे, मोहित शर्मा भी थे जो भारत के लिए खेल रहे हैं. हमारे पास कई युवा खिलाड़ी हैं लेकिन हम ब्रैंडन मैकुलम जैसे वरिष्ठ खिलाडियों को टीम से बाहर रखने का जोखिम नहीं उठा सकते. यह हमेशा एक कठिन विकल्प होता है. धौनी ने साथ ही कहा कि टीम में सुरेश रैना और माइक हसी जैसे सीनियर खिलाडियों का होना युवाओं के लिए फायदेमंद है क्योंकि वे उनसे खेल के बहुत सारे गुर सीखते हैं.
अपनी बेटी जीवा के बारे में सवाल पूछे जाने पर धौनी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे में उन्हें बुरी तरह उसकी कमी खली. उन्होंने कहा, जब उसका जन्म हुआ मैं भारत में नहीं था, मैं उसे नहीं देखा सका. यह एक मुश्किल दौर था. भारतीय वनडे टीम के कप्तान ने कहा कि बच्चे का जन्म लोगों का जीवन बदल देता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola