बेटी ''जिबा'' की गलत तसवीरें सोशल मीडिया में हुई वायरल : साक्षी धौनी

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी सिंह धौनी ने एक बेटी को छह फरवरी 2015 को जन्म दिया. उस वक्त धौनी ऑस्ट्रेलिया में विश्वकप टूर्नामेंट में व्यस्त थे और अपनी बेटी को देखने के लिए भारत नहीं आ पाये थे. लेकिन इस महान क्रिकेटर की बेटी को देखने के […]
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी सिंह धौनी ने एक बेटी को छह फरवरी 2015 को जन्म दिया. उस वक्त धौनी ऑस्ट्रेलिया में विश्वकप टूर्नामेंट में व्यस्त थे और अपनी बेटी को देखने के लिए भारत नहीं आ पाये थे. लेकिन इस महान क्रिकेटर की बेटी को देखने के लिए उनके लाखों प्रशंसक बेचैन हैं. यही कारण है कि उसके जन्म के साथ ही इंटरनेट पर उसकी कई फेक तसवीरें जारी की गयीं. अब जबकि महेंद्र सिंह धौनी भारत लौट आये हैं, उनके भारत पहुंचते ही धौनी और उनकी बेटी की एक तसवीर सोशल मीडिया में वायरल हो गयी, हालांकि इस तसवीर की विश्वसनीयता पर संदेह शुरू से ही जताया जा रहा था.
Wrong picture being circulated of ZIVA !!!!
— Sakshi Singh 🇮🇳❤️ (@SaakshiSRawat) March 31, 2015
ऐसे में महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी ने ट्वीट करके यह कहा है, जिबा की गलत तसवीरें सोशल मीडिया में छाईं हुईं हैं. इससे यह बात साफ हो गयी है कि अब तक इंटरनेट पर जितनी तसवीर धौनी की बेटी के नाम पर आयी हैं, सभी झूठी हैं.
लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि लोग धौनी और साक्षी की बेटी की एक झलक पाने के लिए उत्सुक हैं, तभी तो जब साक्षी ने ट्विटर पर जिबा की एक तसवीर, जिसमें सिर्फ उसकी अंगुलियां दिख रहीं थीं, पोस्ट की तो उसकी खूब चर्चा हुई और मीडिया में वह तसवीर छाई रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




