जिस दिन मैं संन्यास का फैसला करूंगा, मुझे अफसोस नहीं होगा : धौनी

Updated at : 26 Mar 2015 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
जिस दिन मैं संन्यास का फैसला करूंगा, मुझे अफसोस नहीं होगा : धौनी

सिडनी : भारत के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज इंग्लैंड में 2019 में होने वाले विश्व कप में खेलने का विकल्प खुला रखा. उन्होंने कहा कि वह अगले साल टी20 विश्व कप में खेलने के बाद इस पर फैसला करेंगे. पिछले साल के आखिर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धौनी ने […]

विज्ञापन

सिडनी : भारत के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज इंग्लैंड में 2019 में होने वाले विश्व कप में खेलने का विकल्प खुला रखा. उन्होंने कहा कि वह अगले साल टी20 विश्व कप में खेलने के बाद इस पर फैसला करेंगे. पिछले साल के आखिर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धौनी ने कहा कि वह अब 33 साल के हो गये हैं और भारत में अगले साल मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप तक इंतजार करेंगे.

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस विकेटकीपर बल्लेबाज के भविष्य को लेकर अटकलें लगायी जा रही है और उन्होंने लगातार क्रिकेट खेलने से उनके शरीर पर पड रहे असर का भी जिक्र किया था. लेकिन आज विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में धौनी ने कहा, मैं अभी 33 साल का हूं. मैं अब भी दौड रहा हूं और मैं फिट हूं. अगले साल (विश्व टी20) यह फैसला करने के लिये सही समय होगा कि मुझे विश्व कप 2019 में खेलना चाहिए या नहीं. वनडे क्रिकेट के बेहतरीन फिनिशर और भारत के सबसे सफल कप्तान धौनी से उनके भविष्य के बारे में पूछा गया था. इस सवाल पर वह हंस पडे थे.

उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, आप लोगों को शोध करना चाहिए और फिर पूरी तरह विपरीत लिखना क्योंकि यह सच होगा. मैं आनंद के लिये खेलता हूं और जिस दिन मैंने संन्यास का फैसला कर लिया उस दिन खुशी-खुशी चला जाउंगा. धौनी ने अब तक 262 वनडे खेले हैं जिनमें उन्होंने 52.46 की औसत से 8299 रन बनाये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola