मैं भारतीय गेंदबाजी का मुकाबला करने में समर्थ हूं : आरोन फिंच

सिडनी : भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर तैयारी में जुटी ऑस्टे्रलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने आज दावा किया कि सेमीफाइनल मुकाबले में वे भारतीय तेज गेंदबाजी के आक्रमण से सफलतापूर्वक निपट सकते हैं और उसे नाकाम करने में भी सफल होंगे. भारतीयी तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और उमेश […]
सिडनी : भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर तैयारी में जुटी ऑस्टे्रलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने आज दावा किया कि सेमीफाइनल मुकाबले में वे भारतीय तेज गेंदबाजी के आक्रमण से सफलतापूर्वक निपट सकते हैं और उसे नाकाम करने में भी सफल होंगे. भारतीयी तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और उमेश यादव की तिकड़ी ने अब तक 70 विकेट में से 42 चटकाये हैं जो मेजबान टीम ऑस्टे्रलिया के लिए खतरा नजर आ रहे हैं.
फिंच ने कहा, ये गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. तीनों गेंदबाजों में शमी ने अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. इन तीनों ने मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन हमें भरोसा है हम इन गेंदबाजों को निष्फल करने में कामयाब होंगे. . फिंच ने स्वीकार किया कि भारत के पास रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के रूप में कुछ अच्छे स्तर के स्पिनर हैं लेकिन हमारे पास भी उनको निष्फल करने का गेमप्लान है.
फिंच ने कहा, अगर हम अपने गेमप्लान पर टिके रहे तो हम कामयाब हो सकते हैं. जीत के लिए लंबा रास्ता तय करना होता है. यह पूछने पर कि क्या अश्विन के लिए कोई विशेष योजना बनायी गयी है, फिंच ने कहा, अभी नहीं. हम ग्रुप में बैठेंगे और भारतीय टीम और उसके गेंदबाजों के बारे में बात करेंगे. वह (अश्विन) लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. हमें देखना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




