बांग्लादेशी मीडिया ने अंपायरों को बताया विलेन

ढाका : क्वार्टर फाइनल में भारत से मिली हार को बांग्लादेशी पचा नहीं पा रहे हैं. बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्रों ने विश्व कप क्रिकेट में भारत के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में खराब अंपायरिंग की कड़ी आलोचना की जबकि देश भर में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और अंपायरों पर भारतीयों का […]
ढाका : क्वार्टर फाइनल में भारत से मिली हार को बांग्लादेशी पचा नहीं पा रहे हैं. बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्रों ने विश्व कप क्रिकेट में भारत के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में खराब अंपायरिंग की कड़ी आलोचना की जबकि देश भर में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और अंपायरों पर भारतीयों का पक्ष लेने का आरोप लगाया जा रहा है.अधिकतर बांग्लादेशी समाचार पत्रों ने क्रिकेट विशेषज्ञों की टिप्पिणयां प्रकाशित की हैं जिन्होंने भारत- बांग्लादेश मैच के दौरान अंपायरिंग की आलोचना करके विरोध को सही ठहराया है. प्रमुख समाचार पत्र समोकाल ने बड़े अक्षरों में शीर्षक ��िया है, अंपायरों ने बांग्लादेश को हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










