ePaper

बांग्लादेश के कप्तान मशरेफी मुर्तजा एक मैच के लिए निलंबित

Updated at : 19 Mar 2015 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश के कप्तान मशरेफी मुर्तजा एक मैच के लिए निलंबित

मेलबर्न : बांग्लादेश के कप्तान मशरेफी मुर्तजा को भारत के खिलाफ विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के कारण एक मैच के लिये निलंबित कर दिया गया है और इसके अलावा पर उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना किया गया है. बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित समय […]

विज्ञापन

मेलबर्न : बांग्लादेश के कप्तान मशरेफी मुर्तजा को भारत के खिलाफ विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के कारण एक मैच के लिये निलंबित कर दिया गया है और इसके अलावा पर उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना किया गया है.

बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम किये थे. मुर्तजा की कप्तानी में पिछले 12 महीने के अंदर दूसरी बार उनकी टीम ने निर्धारित समय में कम ओवर किये जिसके कारण कप्तान को एक मैच के लिये निलंबित किया गया. बांग्लादेश टीम के खिलाडियों पर भी उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना किया गया है.

आईसीसी के बयान के अनुसार, मैच रेफरी रोशन महानामा ने मशरेफी को निलंबन की सजा सुनायी क्योंकि बांग्लादेश ने निर्धारित समय में दो ओवर कम किये थे. मशरेफी को नौ मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये विश्व कप मैच के दौरान धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया था. मशरेफी ने अपना दोष और सजा स्वीकार कर ली है और इसलिए इस मामले में आगे सुनवाई की जरुरत नहीं है. मैदानी अंपायर अलीम डार और इयान गाउल्ड, तीसरे अंपायर स्टीव डेविस और चौथे अंपायर पाल रीफेल ने धीमी ओवर गति का आरोप लगाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola