बांग्लादेशी पत्रकारों के सवालों का शाकिब अल हसन ने दिया धैर्यपूर्व जवाब

मेलबर्न : विश्व कप 2007 की यादें अभी भी उनके जेहन में ताजा है और स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन से बातचीत के दौरान बांग्लादेशी पत्रकार बार-बार यही सवाल कर रहे थे कि भारत के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में टीम के जीतने की कितने प्रतिशत संभावना है. शाकिब से बार-बार पूछा जा रहा था कि […]
मेलबर्न : विश्व कप 2007 की यादें अभी भी उनके जेहन में ताजा है और स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन से बातचीत के दौरान बांग्लादेशी पत्रकार बार-बार यही सवाल कर रहे थे कि भारत के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में टीम के जीतने की कितने प्रतिशत संभावना है.
शाकिब से बार-बार पूछा जा रहा था कि क्या टीम 2007 का प्रदर्शन दोहरायेगी जब उसने राहुल द्रविड की अगुवाई वाली भारतीय टीम को हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया था. यहां हुई लंबी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान 2007 की उस जीत का जिक्र अंग्रेजी और बंगाली में कम से कम पांच बार हुआ. दूसरा सबसे ज्यादा पूछा गया सवाल यह था कि बांग्लादेश की भारत के खिलाफ जीतने की कितने प्रतिशत संभावना है. तीसरा सवाल बांग्लादेशी क्रिकेटप्रेमियों की अपेक्षाओं से जुडा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










