फॉर्म में वापसी के साथ रैंकिंग में दो स्थान ऊपर पहुंचे धौनी

मेलबर्न : क्रिकेट विश्व कप के लीग चरण में दो नाबाद पारियों के साथ फार्म में लौटने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आईसीसी की नवीनतम बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं. धौनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 45 और जिंबाब्वे के खिलाफ नाबाद 85 रन की […]
मेलबर्न : क्रिकेट विश्व कप के लीग चरण में दो नाबाद पारियों के साथ फार्म में लौटने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आईसीसी की नवीनतम बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं.
धौनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 45 और जिंबाब्वे के खिलाफ नाबाद 85 रन की पारी खेली और टीम को विश्व कप में लगातार 10वीं जीत दिलाते हुए क्लाइव लायड की कप्तानी में वेस्टइंडीज की विश्व कप में लगातार नौ जीत के क्रम को पीछे छोडा. अब कप्तान में रुप में विश्व कप में धौनी से अधिक लगातार जीत सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




