बांग्लादेश को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकता भारत : गावस्कर

आकलैंड : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मौजूदा फार्म के आधार पर बांग्लादेश को खतरनाक टीम करार देते हुए भारतीय खिलाडियों को चेताया कि वे 19 मार्च को एमसीजी पर होने वाले क्रिकेट विश्व कप के नाकआउट चरण में अपने इस पडोसी देश को हल्के में नहीं लें. जिंबाब्वे के खिलाफ कल यहां होने […]
आकलैंड : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मौजूदा फार्म के आधार पर बांग्लादेश को खतरनाक टीम करार देते हुए भारतीय खिलाडियों को चेताया कि वे 19 मार्च को एमसीजी पर होने वाले क्रिकेट विश्व कप के नाकआउट चरण में अपने इस पडोसी देश को हल्के में नहीं लें.
जिंबाब्वे के खिलाफ कल यहां होने वाले अपने अंतिम लीग मैच से पहले ही भारत का ग्रुप बी में शीर्ष पर रहना तय है और टीम को मेलबर्न में क्वार्टर फाइनल में ग्रुप ए में चौथे स्थान पर रही टीम बांग्लादेश से भिडना होगा. गावस्कर ने कहा कि थोडे भाग्य के साथ बांग्लादेश टूर्नामेंट में किसी भी टीम को हरा सकता है और भारत उन्हें हल्के में नहीं ले सकता.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




