विराट ने अच्छी तरक्की की पर अभी बहुत कुछ हासिल करना है : वाटमोर

आकलैंड : जिम्बाब्वे के कोच डेव वाटमोर ने कहा है कि विराट कोहली उन चुनिंदा खिलाडियों में से हैं जिन्होंने शुरुआती अच्छे प्रदर्शन के बाद अपनी क्षमता को पहचाना है लेकिन अभी उसे लंबा सफर तय करना है. वाटमोर भारत की अंडर 19 टीम के कोच थे जब कोहली और रविंद्र जडेजा ने अपने कैरियर […]
आकलैंड : जिम्बाब्वे के कोच डेव वाटमोर ने कहा है कि विराट कोहली उन चुनिंदा खिलाडियों में से हैं जिन्होंने शुरुआती अच्छे प्रदर्शन के बाद अपनी क्षमता को पहचाना है लेकिन अभी उसे लंबा सफर तय करना है. वाटमोर भारत की अंडर 19 टीम के कोच थे जब कोहली और रविंद्र जडेजा ने अपने कैरियर का आगाज किया था.
शनिवार को भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा तो वाटमोर की कोशिश कोहली के बल्ले को खामोश करने की होगी. वाटमोर ने जिम्बाब्वे टीम के अभ्यास सत्र से इतर मीडिया से बातचीत में कहा , किसी भी युवा खिलाड़ी की तरह अगर आपने कोहली और जडेजा का विकास देखा है तो उसे देखकर अच्छा लगता है. मैं कुछ ही समय उनके साथ था लेकिन मुझे बहुत मजा आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




