अपनी सफलता के लिए धौनी ने गेंदबाजों को दिया श्रेय
Updated at : 11 Mar 2015 2:32 PM (IST)
विज्ञापन

आकलैंड : महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी की विश्व कप में अब तक जमकर तारीफ हो रही है लेकिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना है कि यह उनके गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन है जिसके कारण वह बहुत अच्छा नेतृत्वकर्ता नजर आते हैं. आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में 30 ओवर तक स्पिनरों ने जिम्मा संभाला. […]
विज्ञापन
आकलैंड : महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी की विश्व कप में अब तक जमकर तारीफ हो रही है लेकिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना है कि यह उनके गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन है जिसके कारण वह बहुत अच्छा नेतृत्वकर्ता नजर आते हैं.
आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में 30 ओवर तक स्पिनरों ने जिम्मा संभाला. इसके बाद धौनी से संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया कि जब वह अपने गेंदबाजी विकल्पों पर प्रयोग करते हैं तो क्या वह मानते हैं कि वह कप्तान के रुप में अपना सर्वश्रेष्ठ काम करते हैं.
धौनी इस पर मुस्कराये और उन्होंने जवाब दिया, नहीं. जब गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करते हैं तब मैं सर्वश्रेष्ठ होता हूं. इसके बाद उन्होंने बताया कि जब आप रणनीति के हिसाब से चलते हैं तो फिर कप्तान का काम आसान कैसे हो जाता है.
उन्होंने कहा, इससे मेरा काम थोडा आसान हो जाता है क्योंकि आपके पास रणनीति होती है लेकिन जब तक इस पर अच्छी तरह से अमल नहीं किया जाता तब तक आप अच्छे कप्तान नजर नहीं आते. यह सब कुछ रणनीति पर अमल करने से जुडा है. आप दो स्लिप रख सकते हैं लेकिन यदि गेंदबाज पैड पर गेंदबाजी करता है तो यह अच्छा नहीं लगेगा.
मेरा मानना है कि गेंदबाजों की तरफ से यह अहम अंतर पैदा हुआ है. वे रणनीति के अनुसार गेंदबाजी कर रहे हैं. धौनी ने कहा, आप उन्हें बताते रहिये कि एक लाइन पर गेंदबाजी करो लेकिन इससे दबाव बनता है. लेकिन उन्होंने जितना सुना यह उससे अधिक कहा गया. अब उन्होंने इसे देख और समझ लिया है और उन्हें इसका महत्व पता चल गया है.
उन्होंने कहा, इसलिए जब वे फिर से टेस्ट श्रृंखला के लिये उपमहाद्वीप से बाहर जाएंगे तो उन्हें याद रहेगा कि उपमहाद्वीप के बाहर अधिकतर समय आपको अपनी लाइन और लेंथ पर कायम रहना होगा और इससे आपको फायदा मिलेगा. इससे निश्चित तौर पर हमारे लिये काफी कुछ बदलाव होगा. हमारे साथ जितनी भी समस्याएं जुडी हैं उनका समाधान हो जाएगा. भारतीय कप्तान ने कहा, उम्मीद है कि उन्होंने जो कुछ सीखा है वे उस पर कायम रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




