भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे संगकारा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिडनी : श्रीलंका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा भारत के खिलाफ अगस्त में होने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.अपने आखिरी वनडे विश्व कप में खेल रहे संगकारा ने पिछले साल विश्व टी20 के बाद क्रिकेट से इस छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था. […]
विज्ञापन
सिडनी : श्रीलंका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा भारत के खिलाफ अगस्त में होने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.अपने आखिरी वनडे विश्व कप में खेल रहे संगकारा ने पिछले साल विश्व टी20 के बाद क्रिकेट से इस छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था.
संगकारा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, जून और जुलाई में टेस्ट मैच हैं और अगस्त के अंत तक अलविदा कह दूंगा. जून में एक या दो श्रृंखला और फिर अगस्त में. बस यही और कुछ नहीं. संगकारा ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाया. वह विश्व कप में लगातार तीन सैकड़े जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गये है.
उन्होंने कहा, मैं नहीं जानता कि मैं अपने खेल के शिखर पर हूं या नहीं. मैं केवल परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी कर रहा हूं. न्यूजीलैंड दौरे में भी मैं ऐसा कर रहा था. पहले वनडे में मैं अच्छी शुरुआत नहीं कर पाया लेकिन दूसरे से यह केवल पारी संवारने से जुड़ा मसला रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










