ePaper

चोटिल हेराथ की जगह पर सीकुगे प्रसन्ना होंगे श्रीलंकाई टीम में शामिल

Updated at : 03 Mar 2015 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
चोटिल हेराथ की जगह पर सीकुगे प्रसन्ना होंगे श्रीलंकाई टीम में शामिल

कोलंबो : श्रीलंका के चोटिल खिलाड़ी रंगाना हेराथ की जगह पर टीम में हरफनमौला लेग स्पिनर सीकुगे प्रसन्ना शामिल किये जायेंगे.श्रीलंका क्रिकेट ने आज बताया कि हेराथ को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान अंगुली में चोट लगी थी जिसे ठीक होने में सात से दस दिन लगेंगे. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ मार्च का […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के चोटिल खिलाड़ी रंगाना हेराथ की जगह पर टीम में हरफनमौला लेग स्पिनर सीकुगे प्रसन्ना शामिल किये जायेंगे.श्रीलंका क्रिकेट ने आज बताया कि हेराथ को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान अंगुली में चोट लगी थी जिसे ठीक होने में सात से दस दिन लगेंगे.

वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ मार्च का मैच नहीं खेल सकेंगे लेकिन अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. श्रीलंका क्रिकेट ने बताया कि प्रसन्ना को एहतियात के तौर पर ऑस्ट्रेलिया भेजा जा रहा है. इससे पहले उपुल थरंगा ने टीम में जीवन मेंडिस की जगह ली थी.प्रसन्ना 22 वनडे खेल चुके हैं और जनवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर श्रीलंकाई टीम में शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola