ePaper

बोले हॉग, भारत विश्व कप का प्रबल दावेदार

Updated at : 27 Feb 2015 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
बोले हॉग, भारत विश्व कप का प्रबल दावेदार

पर्थ : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज ब्राड हॉग ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की नाकामी के बाद विश्व कप में शानदार वापसी करने वाली भारतीय टीम की तारीफ करते हुए उसे खिताब के प्रबल दावेदारों में बताया है. हॉग ने कहा , भारत ने रणनीति बदलकर चतुराई दिखाई क्योंकि पिछले दो महीने ऑस्ट्रेलिया में उसकी यह […]

विज्ञापन

पर्थ : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज ब्राड हॉग ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की नाकामी के बाद विश्व कप में शानदार वापसी करने वाली भारतीय टीम की तारीफ करते हुए उसे खिताब के प्रबल दावेदारों में बताया है. हॉग ने कहा , भारत ने रणनीति बदलकर चतुराई दिखाई क्योंकि पिछले दो महीने ऑस्ट्रेलिया में उसकी यह रणनीति बेअसर थी.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से सब कुछ बदल गया और मुझे लगता है कि भारत फिर विश्व कप जीत सकता है. मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के अलावा भारत भी सेमीफाइनल खेलेगा. मुझे लगता है कि भारत और न्यूजीलैंड फाइनल खेलेंगे. मेरा दिल चाहता है कि ऑस्ट्रेलिया खेले लेकिन दिमाग कुछ और कहता है.

उन्होंने कहा , पिछली बार जब वे पर्थ में खेल रहे थे तब मैं कमेंटरी कर रहा था. मुझे लगा कि उसके तेज गेंदबाजों ने हालात का सही फायदा नहीं उठाया. या तो बहुत शार्ट गेंदें फेंकी या फुल लैंग्थ. इस बार वे बेहतर तैयारी से आये हैं. हॉग ने यह भी कहा कि भारत के पास टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ स्पिन आक्रमण है हालांकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर की भी तारीफ की.
उन्होंने कहा , भारत के पास सर्वश्रेष्ठ स्पिन आक्रमण है. अश्विन और जडेजा विश्व स्तरीय स्पिनर है. अन्य टीमों में ऑस्ट्रेलिया के पास कोई शीर्ष स्पिनर नहीं है. न्यूजीलैंड के पास डेनियल विटोरी है और दक्षिण अफ्रीका का इमरान ताहिर भी बेहतरीन गेंदबाज है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola