धौनी और कोहली का याराना

पर्थ : महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली के रिश्ते को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन अगर आप होटल हयात में आते तो आप कह सकते थे कि ये सभी सिर्फ अटकले ही हैं. होटल के गलियारे में घुसते ही भारतीय कप्तान धौनी और उप कप्तान कोहली को बिछडे हुए पुराने दोस्तों […]
पर्थ : महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली के रिश्ते को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन अगर आप होटल हयात में आते तो आप कह सकते थे कि ये सभी सिर्फ अटकले ही हैं. होटल के गलियारे में घुसते ही भारतीय कप्तान धौनी और उप कप्तान कोहली को बिछडे हुए पुराने दोस्तों की तरह बाते करते हुए देखा जा सकता था.
उनके बेहद करीब पहुंचकर भी यह सुन पाना मुश्किल था कि वे क्या बातें कर रहे हैं. कोहली ने शार्ट्स और सफेद टी शर्ट पहन रखी थी जबकि कप्तान लाल टीशर्ट और सेना के रंग वाली बैगी पेंट में हमेशा की तरह काफी कूल नजर आ रहे थे. भारतीय कप्तान धौनी कुछ पत्रकारों की मौजूदगी पर सिर्फ हंस दिए जबकि कोहली इस दौरान अपने आई पैड पर कुछ देख रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




