ePaper

आईसीसी के चेतावनी का ऑस्‍ट्रेलियाई टीम पर असर नहीं !

Updated at : 11 Feb 2015 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
आईसीसी के चेतावनी का ऑस्‍ट्रेलियाई टीम पर असर नहीं !

मेलबर्न : खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर आईसीसी द्वारा चेतावनी जारी किये जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लीमैन ने कहा कि वह अपने खिलाड़ियों को उसी तरह से खेलने देंगे, जैसे वह खेलते रहे हैं. उन्होंने न्यूज डॉटकॉम डॉट एयूह्ण से कहा , मैं उन्हें उसी तरह से खेलने को कहूंगा, जैसे कि वे […]

विज्ञापन

मेलबर्न : खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर आईसीसी द्वारा चेतावनी जारी किये जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लीमैन ने कहा कि वह अपने खिलाड़ियों को उसी तरह से खेलने देंगे, जैसे वह खेलते रहे हैं.

उन्होंने न्यूज डॉटकॉम डॉट एयूह्ण से कहा , मैं उन्हें उसी तरह से खेलने को कहूंगा, जैसे कि वे आम तौर पर खेलते हैं. आक्रामक , ईमानदारी से और यह तय करना होगा कि वे मर्यादा ना लांघें. आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कल कहा था , इस बार सीमारेखा का उल्लंघन करने पर कड़े दंड दिये जायेंगे.

पहले अपराध पर भी ऐसा दंड हो सकता है जो किसी खिलाड़ी को पसंद नहीं आये और अपराध दोहराने पर निलंबन झेलना पड़ेगा. इससे पहले न्यूजीलैंड के अंपायर बिली बोडेन ने भी कहा था कि थोड़ी बहुत छींटाकशी में कोई हर्ज नहीं है बशर्ते यह गलत तरीके से नहीं की जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola