इंटरनेट पर धौनी की बेटी का पहला फोटो
Updated at : 09 Feb 2015 11:36 AM (IST)
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान छह फरवरी को पापा बन गये हैं. उनकी पत्नी साक्षी धौनी ने एक बच्ची को जन्म दिया है. धौनी के ऑफिसियल ट्विटर एकाउंट पर फेसबुक का जोलिंक दिया गया है, उसमें एक बच्ची का फोटो पोस्ट किया गया है, जिस पर लिखा हुआ है, हिअर इट इज, फर्स्ट पिक्चर ऑफ […]
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान छह फरवरी को पापा बन गये हैं. उनकी पत्नी साक्षी धौनी ने एक बच्ची को जन्म दिया है. धौनी के ऑफिसियल ट्विटर एकाउंट पर फेसबुक का जोलिंक दिया गया है, उसमें एक बच्ची का फोटो पोस्ट किया गया है, जिस पर लिखा हुआ है, हिअर इट इज, फर्स्ट पिक्चर ऑफ माय बेबी ऑन नेट. इस पोस्ट के साथ ही एक और पोस्ट भी है, जिसमें यह जानकारी दी गयी है धौनी ने अपनी बेटी का नाम जिबा रखा है.
गौरतलब है कि साक्षी धौनी ने गुड़गांव के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया. बच्ची का वजन 3.7 किलोग्राम है. बच्ची की जन्म के बाद जब महेंद्र सिंह धौनी से यह पूछा गया कि क्या वे अपनी बेटी से मिलने भारत जायेंगे, तो ऑस्ट्रेलिया में विश्वकप की तैयारियों में जुटे धौनी ने कहा कि मैं अभी राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभा रहा हूं. विश्वकप ज्यादा महत्वपूर्ण है, बाकी चीजें इंतजार कर सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




