भारत-पाक के मैच में कमेंटेटर बन टीम इंडिया का हौसला बढ़ायेंगे अमिताभ बच्चन

Updated at : 03 Feb 2015 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-पाक के मैच में कमेंटेटर बन टीम इंडिया का हौसला बढ़ायेंगे अमिताभ बच्चन

नयी दिल्ली : मेगास्टार अमिताभ बच्चन भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में 15 फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण मैच के कमेंटेटर की नयी भूमिका में होंगे और इस मैच में वे देश की टीम को समर्थन करेंगे. बच्चन अनुभवी कमेंटेटर हर्ष भोगले और पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ कमेंटरी करेंगे और उन्होंने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मेगास्टार अमिताभ बच्चन भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में 15 फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण मैच के कमेंटेटर की नयी भूमिका में होंगे और इस मैच में वे देश की टीम को समर्थन करेंगे. बच्चन अनुभवी कमेंटेटर हर्ष भोगले और पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ कमेंटरी करेंगे और उन्होंने कहा कि वह इनसे टिप्स ले रहे हैं. बिग बी इसके लिये आजकल क्रिकेट और उसकी शब्दावलियों की पेचीदगियों को समझने में व्यस्त हैं.

अमिताभ ने आज एनडीटीवी से इस अहम मुकाबले के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा, यह बहुत कठिन होगा क्योंकि एक खेल प्रेमी होने के कारण आप चाहते हैं कि श्रेष्ठ टीम जीते लेकिन आप भारत से हैं तो आप चाहोगे कि भारत जीते इसलिये जाहिर है मै भारत के समर्थन में हूं.

इससे पहले उन्होंने कल यहां अपनी आगामी फिल्म ‘शमिताभ’ के प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा था, मैं लाइव कमेंटरी को लेकर उत्साहित हूं तथा मैं हर्ष भोगले और कपिल देव के साथ कमेंटरी करुंगा. मैं उनसे टिप्स ले रहा हूं और सभी ‘मिड आफ और मिड आन’ में सुधार कर रहा हूं.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहे इस विश्व में सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होने जा रहा है. विश्व कप में पाकिस्तान कभी भी भारत को नहीं हरा पाया है. इस 72 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि यह भूमिका वह आर बालकी निर्देशित फिल्म के विज्ञापन के हिस्से के तौर पर कर रहे हैं. यह फिल्म विश्व कप से एक सप्ताह पहले छह फरवरी को रिलीज होगी. उन्होंने कहा, ‘यह बालकी का फैसला था क्योंकि खेल प्रसारक और शमिताभ के निर्माताओं के बीच कुछ करार है. यह फिल्म विश्व कप से केवल एक सप्ताह पहले रिलीज हो रही है और हम समय को भुना रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola