विश्व कप से इन खिलाडियों की हो सकती है छुट्टी, फैसला सात को

एडिलेड : भारत के चोटिल खिलाडियों रोहित शर्मा, इशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार विश्व कप में खेल पाएंगे या नहीं इसका फैसला सात फरवरी को किया जाएगा जब ये चारों खिलाडी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच से पूर्व कडे फिटनेस परीक्षण से गुजरेंगे. टीम प्रबंधन के एक शीर्ष सूत्र ने कहा, इन चारों […]
एडिलेड : भारत के चोटिल खिलाडियों रोहित शर्मा, इशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार विश्व कप में खेल पाएंगे या नहीं इसका फैसला सात फरवरी को किया जाएगा जब ये चारों खिलाडी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच से पूर्व कडे फिटनेस परीक्षण से गुजरेंगे.
टीम प्रबंधन के एक शीर्ष सूत्र ने कहा, इन चारों खिलाडियों का द्विस्तरीय फिटनेस परीक्षण होगा. उनका सात फरवरी को फिटनेस परीक्षण होगा और जो इसमें सफल रहेंगे उन्हें अगले दिन टज्ञूस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मैच फिटनेस साबित करनी होगी. इसके बाद ही टीम प्रबंधन फैसला करेगा. अभी कोई भी स्वदेश नहीं लौट रहा है. उन्होंने कहा कि अभी रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से अच्छी तरह से उबर रहे हें और लग रहा है कि वह पहले अभ्यास मैच तक फिट हो जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




