''लैंगर हो सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के अगले कोच''

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के कोच डेरेन लीमैन का मानना है कि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर जस्टिन लैंगर उनके बाद टीम के अगले कोच हो सकते हैं. लैंगर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिये काफी कामयाब कोच रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ लीमैन का करार हाल ही में 2017 तक बढाया गया है. उन्हें पता है कि वह […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के कोच डेरेन लीमैन का मानना है कि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर जस्टिन लैंगर उनके बाद टीम के अगले कोच हो सकते हैं. लैंगर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिये काफी कामयाब कोच रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ लीमैन का करार हाल ही में 2017 तक बढाया गया है. उन्हें पता है कि वह इस पद पर हमेशा बने नहीं रह सकते. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के फेयरफेक्स रेडियो से कहा , मेरा मानना है कि लैंगर ऑस्ट्रेलिया का अगला कोच हो सकता है.
उन्होंने कहा , उसने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के साथ काफी अच्छा काम किया है. वह हमेशा फोन करता हे और सवाल पूछता है और हम हमेशा उससे उसकी राय लेते रहते हैं. उन्होंने कहा , जो खिलाड़ी 100 टेस्ट खेल चुका है, उसकी राय काफी मायने रखती है. हम उसका काफी सम्मान करते हैं. मैं यह जानता हूं कि हमेशा ऑस्ट्रेलिया का कोच बने नहीं रह सकता क्योंकि इसमें साल में 270.300 दिन बाहर बिताने होते हैं. मुझे यकीन है कि लैंगर बहुत अच्छा कोच साबित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




