गेंदबाजी और बल्लेबाजी भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 9:50 PM
सिडनी : भारतीय क्रिकेट टीम आज पर्थ के लिए रवाना हो गई और उसे पता है कि शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के लगभग सेमीफाइनल जैसे मुकाबले से पहले उसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी की अपनी चिंताओं को दूर करना होगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां सोमवार को मैच बारिश की भेंट चढ़ने […]
सिडनी : भारतीय क्रिकेट टीम आज पर्थ के लिए रवाना हो गई और उसे पता है कि शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के लगभग सेमीफाइनल जैसे मुकाबले से पहले उसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी की अपनी चिंताओं को दूर करना होगा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां सोमवार को मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बावजूद टीम इंडिया सिडनी से खुशी के साथ लौटेगी. भारतीय टीम यहां लंबे दौरे की थकान के बाद आई थी जो ब्रिसबेन में इंग्लैंड के खिलाफ टीम के लचर प्रदर्शन के दौरान साफ झलका. इस हार के बाद भारत को एक फरवरी को होने वाले फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए अपने अगले दोनों मैच जीतने थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










