विश्व कप से पहले किवियों ने दिखाया तेवर, श्रीलंका को ODI सीरीज में करारी शिकस्त दी

ड्यूनेडिन : केन विलियमसन और रोस टेलर की बड़ी अर्धशतकीय पारियों और कोरे एंडरसन की आलराउंड खेल की मदद से न्यूजीलैंड ने छठे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां श्रीलंका को 120 रन से हराकर सात मैचों की श्रृंखला में 4-1 से अजेय बढत बनायी. विलियमसन (97) और टेलर (96) दोनों शतक से चूक […]
ड्यूनेडिन : केन विलियमसन और रोस टेलर की बड़ी अर्धशतकीय पारियों और कोरे एंडरसन की आलराउंड खेल की मदद से न्यूजीलैंड ने छठे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां श्रीलंका को 120 रन से हराकर सात मैचों की श्रृंखला में 4-1 से अजेय बढत बनायी.
विलियमसन (97) और टेलर (96) दोनों शतक से चूक गये. न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय दो विकेट पर 59 रन था जिसके बाद इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 117 रन की साझेदारी की. एंडरसन ने 28 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 315 रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




