इंग्लिश काउंटी टीम सरे के साथ संगकारा ने किया करार
Updated at : 17 Jan 2015 12:55 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन : श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा इंग्लिश काउंटी टीम सरे के साथ जुड़ेंगे. इंग्लैंड की इस काउंटी टीम ने इसकी घोषणा की. संगकारा फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं और वह टेस्ट क्रिकेट में 12203 रन के साथ खेल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं. इसके […]
विज्ञापन
लंदन : श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा इंग्लिश काउंटी टीम सरे के साथ जुड़ेंगे. इंग्लैंड की इस काउंटी टीम ने इसकी घोषणा की. संगकारा फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं और वह टेस्ट क्रिकेट में 12203 रन के साथ खेल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं.
इसके साथ ही संगकारा को एक बार फिर श्रीलंका के पूर्व कोच ग्राहम फोर्ड के मार्गदर्शन में खेलने का मौका मिलेगा जो अब इस काउंटी टीम के कोच हैं.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले महीने से होने वाले विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके संगकारा ने सरे के साथ दो साल का अनुबंध किया है और वह इंग्लैंड के 2015 सत्र के दौरान अधिकांश समय उपलब्ध रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




