रणजी ट्रॉफी : दिल्ली की ओडिशा पर बड़ी जीत, पारी और 150 रनों से हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 7:10 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली ने अपने घरेलू मैदानों पर जीत का सिलसिला जारी रखते हुए आज ओडिशा को पारी और 150 रनों ने हरा दिया. दिल्ली ने ओडिशा को खेल के तीसरे दिन ही बडे अंतर से हरा दिया. इस जीत के साथ ही दिल्ली अब ग्रुप बी के नाकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों […]
नयी दिल्ली : दिल्ली ने अपने घरेलू मैदानों पर जीत का सिलसिला जारी रखते हुए आज ओडिशा को पारी और 150 रनों ने हरा दिया. दिल्ली ने ओडिशा को खेल के तीसरे दिन ही बडे अंतर से हरा दिया. इस जीत के साथ ही दिल्ली अब ग्रुप बी के नाकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पंख लगा लिया है.
ओडिशा के बल्लेबाजों के लिये फिरोजशाह कोटला की पिच मैच के तीसरे दिन कब्रगाह साबित हुई और उसने दिन भर में कुल 19 विकेट गंवाये. ओडिशा ने सुबह अपनी पहली पारी एक विकेट पर 125 रन से आगे बढायी लेकिन उसकी टीम 118 रन पर ढेर हो गयी. दिल्ली को इस तरह से 235 रन की बढत मिली और ओडिशा को फालोआन करना पडा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










