ePaper

परीक्षण के लिए अजमल की पसंद भारत नहीं इंग्लैंड

Updated at : 09 Jan 2015 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षण के लिए अजमल की पसंद भारत नहीं इंग्लैंड

कराची : पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने कहा कि वह गेंदबाजी एक्शन का अनौपचारिक परीक्षण करवाने के लिए भारत के बजाय इंग्लैंड जाना पसंद करेंगे. अजमल ने कहा, मैं इस महीने के आखिर में अनौपचारिक परीक्षण के लिए जाऊं गा और यह चेन्नई का गेंदबाजी केंद्र नहीं होगा. मैं इंग्लैंड जाना पसंद करुंगा. […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने कहा कि वह गेंदबाजी एक्शन का अनौपचारिक परीक्षण करवाने के लिए भारत के बजाय इंग्लैंड जाना पसंद करेंगे.

अजमल ने कहा, मैं इस महीने के आखिर में अनौपचारिक परीक्षण के लिए जाऊं गा और यह चेन्नई का गेंदबाजी केंद्र नहीं होगा. मैं इंग्लैंड जाना पसंद करुंगा. पिछले साल सितंबर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित किये गये इस ऑफ स्पिनर ने कहा कि वह इस बार परीक्षण में पाक साफ उतरने के प्रति आश्वस्त हैं.

उन्होंने कहा, पिछली बार जब मैंने अनौपचारिक परीक्षण करवाया था तो मैंने अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार देखा था. इसके बाद मैंने इस पर आगे काम किया और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बारे में मुझे सकारात्मक परिणाम मिलेगा और मेरी सभी गेंदे 15 डिग्री के अंदर होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola