ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए संगकारा ने संन्यास पर फैसला बदला !

वेलिंगटन : श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर कुमार संगकारा अपने संन्यास पर पुनर्विचार कर रहे हैं. उनके पुनर्विचार का कारण सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड है. संगकारा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 203 रन की पारी खेलने के बाद अपने संन्यास पर पुनर्विचार कर रहे हैं. वे अब सबसे अधिक दोहरे शतक के ऑस्ट्रेलिया के […]
वेलिंगटन : श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर कुमार संगकारा अपने संन्यास पर पुनर्विचार कर रहे हैं. उनके पुनर्विचार का कारण सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड है. संगकारा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 203 रन की पारी खेलने के बाद अपने संन्यास पर पुनर्विचार कर रहे हैं. वे अब सबसे अधिक दोहरे शतक के ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डान ब्रैडमैन के रिकार्ड से सिर्फ एक पीछे हैं.
लेकिन आज बेसिन रिजर्व में 203 रन की शानदार पारी खेलने वाले संगकारा ने कहा कि ब्रैडमैन के रिकार्ड को तोड़ने के लालच के कारण वह अपने करियर को बढ़ा सकते हैं.
संगकारा ने कहा, मुझे ऐसा करने में खुशी होगी.उन्होंने कहा, यह सब कुछ इस पर निर्भर करेगा कि विश्व कप के बाद सब कुछ कैसा रहता है. क्या होगा और विश्व कप के अंत में मेरे भविष्य को लेकर मैं क्या सोचूंगा इसकी भविष्यवाणी करना काफी मुश्किल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




