रणजी ट्रॉफी : ओडिशा ने हरियाणा को सात विकेट से हराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2014 2:55 PM

विज्ञापन

लाहली : ओडिशा ने छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत के बाद आज यहां रणजी ट्रॉफी क्रिकेट ग्रुप लीग मैच में हरियाणा को सात विकेट से हरा दिया. दिन की शुरुआत एक विकेट पर आठ रन से करने वाले ओडिशा को जीत के लिए 31 रन की और दरकार थी. मेहमान टीम ने […]

विज्ञापन

लाहली : ओडिशा ने छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत के बाद आज यहां रणजी ट्रॉफी क्रिकेट ग्रुप लीग मैच में हरियाणा को सात विकेट से हरा दिया. दिन की शुरुआत एक विकेट पर आठ रन से करने वाले ओडिशा को जीत के लिए 31 रन की और दरकार थी. मेहमान टीम ने दो विकेट और गंवाकर चौथे और अंतिम दिन 39 रन के लक्ष्य को हासिल किया जिससे उसे छह अंक मिले.

ग्रुप बी के इस मुकाबले से हरियाणा को कोई अंक नहीं मिला. हरियाणा के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने दिन के पहले ओवर में ही दो विकेट चटकाए लेकिन ओडिशा को इसके बावजूद मामूली लक्ष्य को हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई.

मोहित ने दिन की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज गिरिजा राउत (00) को आउट किया जबकि अंतिम गेंद पर ओडिशा के कप्तान अभिलाष मलिक को पवेलियन भेजा. गोविंदा पोदार (नाबाद 13) और विपलव सामंत्रेय :(नाबाद 26) ने हालांकि 14वें ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 41 रन तक पहुंचाकर उसे जीत दिला दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola