रणजी ट्रॉफी : अक्षर पटेल के शतक से गुजरात को बढ़त

Updated:
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी : अक्षर पटेल के शतक से गुजरात को बढ़त

राजकोट : स्मित पटेल के शतक की मदद से गुजरात ने रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की. छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पटेल ने 162 गेंद में 14 चौकों की मदद से 105 रन की पारी खेलते हुए अपने करियर का […]

विज्ञापन

राजकोट : स्मित पटेल के शतक की मदद से गुजरात ने रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की. छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पटेल ने 162 गेंद में 14 चौकों की मदद से 105 रन की पारी खेलते हुए अपने करियर का दूसरा प्रथम श्रेणी शतक जड़ा. उनके शतक के बावजूद हालांकि गुजरात की टीम 248 रन पर ढेर हो गई.

सौराष्ट्र ने पहली पारी में 207 रन बनाए थे जिससे गुजरात को 41 रन की बढ़त मिली. पटेल के अलावा गुजरात को कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. टीम ओर से दूसरा सर्वाधिक स्कोर सलामी बल्लेबाज प्रियांक पंचाल का रहा जिन्होंने रन आउट होने से पहले 38 रन बनाए. सौराष्ट्र की ओर से धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने 74 रन देकर पांच विकेट चटकाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola