ePaper

चोट के कारण रविंद्र जडेजा टीम से बाहर, अक्षर पटेल लेंगे जगह

Updated at : 22 Dec 2014 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
चोट के कारण रविंद्र जडेजा टीम से बाहर, अक्षर पटेल लेंगे जगह

मेलबर्न : बायें हाथ के युवा स्पिनर अक्षर पटेल को चोटिल रविंद्र जडेजा की जगह ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिये भारतीय टीम में चुना गया है. जडेजा कंधे की चोट के कारण इन मैचों में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, अक्षर पटेल टेस्ट श्रृंखला के बाकी […]

विज्ञापन

मेलबर्न : बायें हाथ के युवा स्पिनर अक्षर पटेल को चोटिल रविंद्र जडेजा की जगह ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिये भारतीय टीम में चुना गया है. जडेजा कंधे की चोट के कारण इन मैचों में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, अक्षर पटेल टेस्ट श्रृंखला के बाकी बचे मैचों के लिये रविंद्र जडेजा की जगह ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम से जुडेंगे.

जडेजा के कंधे में चोट है और वह रिहैबिलिटेशन के लिये स्वदेश लौटेंगे. जडेजा की चोट से यह सवाल भी पैदा हो गया है कि क्या जडेजा जनवरी में होने वाली वनडे त्रिकोणीय श्रृंखला तक फिट हो जाएंगे जिससे भारत विश्व कप की तैयारी भी करेगा. अक्षर के यिले यह बेहतरीन मौका है. इस 20 वर्षीय स्पिनर ने अब तक नौ वनडे मैच खेले हैं जिनमें 14 विकेट लिये हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (40 रन देकर तीन विकेट) किया है.

वह त्रिकोणीय श्रृंखला के लिये टीम में जगह बनाने के दावेदार थे क्योंकि गुजरात के इस खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे में 11 विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया था.अक्षर ने रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच 2012 में खेला था. उन्होंने अब तक दस प्रथम श्रेणी मैचों में 32 विकेट लिये है.
वह अभी गुजरात की तरफ से सौराष्ट्र के खिलाफ राजकोट में रणजी ट्राफी मैच खेल रहे हैं. उन्होंने पहली पारी में 72 रन देकर चार विकेट लिये. उनके शुक्रवार से शुरु होने वाले बाक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले मेलबर्न पहुंचने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola