भारत के पास पुछल्ले बल्लेबाजों के लिए प्लान बी नहीं था : गावस्कर

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट करने में असफल रही टीम इंडिया के गेंदबाजों की जोरदार आलोचना की है. गावस्कर ने कहा भारतीय गेंदबाजों के पास वैकल्पिक योजना के अभाव में फिर से पुरानी कहानी दोहरायी गयी. भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट […]
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट करने में असफल रही टीम इंडिया के गेंदबाजों की जोरदार आलोचना की है. गावस्कर ने कहा भारतीय गेंदबाजों के पास वैकल्पिक योजना के अभाव में फिर से पुरानी कहानी दोहरायी गयी.
भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में आज अंतिम चार विकेट के लिये 258 रन गंवाये. पुछल्ले बल्लेबाज मिशेज जानसन और मिशेल स्टार्क ने इस बीच अर्धशतक जमाये. गावस्कर ने एनडीटीवी से कहा, यह वही पुरानी कहानी है क्योंकि न्यूजीलैंड में भी ऐसा हुआ था. मुझे प्लान ए के नाकाम रहने के बाद ह्यप्लान बीह्ण की कमी खली. वे मिशेल जानसन के लिये उछाल वाली गेंदें करना चाहते थे लेकिन तब तक गेंद 70 ओवर पुरानी हो चुकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




