दिलशान का शतक, श्रीलंका का विशाल स्कोर

कोलंबो : तिलकरत्ने दिलशान ने आज इंग्लैंड के खिलाफ सातवें और आखिरी वनडे में शानदार शतक बनाया है. दिलशान अपने 300वें मैच में आज शतक के साथ वनडे में 9000 रन पूरे कर लिये. इधर दिलशान, तिसारा परेरा और दिनेश चंदीमल की तूफानी पारियों के बदौलत श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ छह विकेट पर 302 […]
कोलंबो : तिलकरत्ने दिलशान ने आज इंग्लैंड के खिलाफ सातवें और आखिरी वनडे में शानदार शतक बनाया है. दिलशान अपने 300वें मैच में आज शतक के साथ वनडे में 9000 रन पूरे कर लिये. इधर दिलशान, तिसारा परेरा और दिनेश चंदीमल की तूफानी पारियों के बदौलत श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ छह विकेट पर 302 रन का विशाल स्कोर खडा किया.
दिलशान ने 124 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाये. आखिरी ओवरों में चंदीमल (50 गेंद पर 55 रन) और परेरा (26 गेंद पर 54) ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की जिससे श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जोर्डन और मोइन अली ने दो दो विकेट लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




