वार्नर, धवन और कोहली पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुबई : ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर तथा भारत के शिखर धवन और विराट कोहली को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 48 रन से जीता. वार्नर और धवन पर शुक्रवार को खेल के दूसरे सत्र में घटी घटना में उनकी भूमिका के लिये […]
विज्ञापन
दुबई : ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर तथा भारत के शिखर धवन और विराट कोहली को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 48 रन से जीता.
वार्नर और धवन पर शुक्रवार को खेल के दूसरे सत्र में घटी घटना में उनकी भूमिका के लिये मैच फीस का क्रमश: 15 और 30 प्रतिशत जुर्माना किया गया है जबकि कोहली पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इन तीनों खिलाडियों पर आईसीसी की खिलाडियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता के लेवल एक अनुच्छेद 2.1.8 के तहत आरोप लगाये गये हैं.
वरुण एरोन की गेंद पर वार्नर बोल्ड हो गये थे लेकिन वह नोबाल निकल गयी. वार्नर अपनी बल्लेबाजी पोजीशन पर जाने के बजाय गेंदबाज के पास आये और उन्होंने कुछ उकसाने वाली टिप्पणी की. अगली गेंद के बाद धवन ने वार्नर से आक्रामक अंदाज में बात की जिससे कुछ समय के लिये खेल रुका रहा.
कोहली एक अन्य घटना में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ से भिड गये थे. तब रोहित शर्मा की पगबाधा की अपील ठुकरा दी गयी थी. आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार, इन तीनों खिलाडियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है और मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा लगाये गये जुर्माने को स्वीकार कर लिया है. इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरुरत नहीं पडी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










