इंग्लैंड ने पांचवें वनडे में श्रीलंका को हराया

कैंडी : जो रुट के नाबाद शतक और जेम्स टेलर के 68 रन की मदद से इंग्लैंड ने पांचवें एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आज श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सात मैचों की श्रृंखला में अपनी उम्मीदें कायम रखी है. श्रीलंका अभी भी 3-2 से आगे है. […]
कैंडी : जो रुट के नाबाद शतक और जेम्स टेलर के 68 रन की मदद से इंग्लैंड ने पांचवें एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आज श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सात मैचों की श्रृंखला में अपनी उम्मीदें कायम रखी है. श्रीलंका अभी भी 3-2 से आगे है.
श्रीलंका की टीम 49 ओवर में 239 रन पर आउट हो गई. कुमार संगकारा (91) के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. इंग्लैंड के लिये क्रिस वोक्स ने छह विकेट लिये. जवाब में इंग्लैंड ने पांच गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




