ePaper

टीम इंडिया की नजरें टेस्ट रैंकिंग पर

Updated at : 07 Dec 2014 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया की नजरें टेस्ट रैंकिंग पर

दुबई : भारतीय टीम नौ दिसंबर से एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में जीत दर्ज करके आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष तीन में शामिल होने की कोशिश करेगी. भारत अभी रैंकिंग में छठे स्थान पर है लेकिन महेंद्र सिंह धौनी की टीम यदि दूसरे स्थान पर […]

विज्ञापन

दुबई : भारतीय टीम नौ दिसंबर से एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में जीत दर्ज करके आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष तीन में शामिल होने की कोशिश करेगी.

भारत अभी रैंकिंग में छठे स्थान पर है लेकिन महेंद्र सिंह धौनी की टीम यदि दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसके पास तीसरे स्थान पर पहुंचने का मौका है. ऑस्ट्रेलिया भी शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से अंतर कम करना चाहेगा.

यदि भारत श्रृंखला 4-0 से जीत जाता है तो उसके 107 रेटिंग अंक हो जाएंगे और वह ऑस्ट्रेलिया से केवल एक अंक पीछे रहेगा जबकि 3-1 से जीत दर्ज करने पर भारतीय टीम के इंग्लैंड के समान 104 अंक रहेंगे हालांकि एलिस्टेयर कुक की टीम दशमलव में गणना पर थोड़ा आगे रहेगी.
ऑस्ट्रेलिया अभी 117 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है और वह दक्षिण अफ्रीका से सात अंक पीछे हैं. जहां तक भारत का सवाल है तो वह ऑस्ट्रेलिया से 21 अंक पीछे है. उसके 96 अंक हैं. यदि श्रृंखला 2-2 से बराबर रहती है तो भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों वर्तमान रैंकिंग पर बने रहेंगे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के 114 रेटिंग अंक और भारत के 99 रेटिंग अंक हो जाएंगे.
लेकिन यदि ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में 4-0 से जीत दर्ज करता है तो वह दक्षिण अफ्रीका और उसके बीच चार अंक का अंतर रह जाएगा और भारत सातवें स्थान पर खिसक जाएगा. ऑस्ट्रेलिया 3-1 से जीत दर्ज करता है तो उसके और दक्षिण अफ्रीका के बीच छह रेटिंग अंक का अंतर रहेगा. नंबर एक पर काबिज दक्षिण अफ्रीका 17 दिसंबर से सेंचुरियन में तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगा.
खिलाडियों की रैकिंग में टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (17) अभी भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं जबकि विराट कोहली 27वें और धोनी 30वें स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर छठे जबकि माइकल क्लार्क 11वें और स्टीवन स्मिथ 20वें स्थान पर हैं.
गेंदबाजों की रैंकिंग में रेयान हैरिस दोनों टीमों की तरफ से सर्वोच्च रैकिंग वाले गेंदबाज हैं. वह शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन से 54 अंक पीछे और हमवतन मिशेल जानसन (चौथे स्थान) से दो स्थान आगे हैं. भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले गेंदबाज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (12वें) हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के पीटर सिडल से दो स्थान आगे हैं. अश्विन ऑलराउंडरों की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के बाद दूसरे स्थान हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola