3rd ODI में इंग्लैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया
Updated at : 04 Dec 2014 1:32 PM (IST)
विज्ञापन

हंबनटोटा : जोस बटलर और जो रुट के बीच 84 रन की नाबाद साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर पांच विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कल वर्षाबाधित मैच में 35 ओवर में आठ विकेट पर […]
विज्ञापन
हंबनटोटा : जोस बटलर और जो रुट के बीच 84 रन की नाबाद साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर पांच विकेट से हरा दिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कल वर्षाबाधित मैच में 35 ओवर में आठ विकेट पर 242 रन बनाये. इंग्लैंड ने 33 . 4 ओवर में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर लक्ष्य हासिल कर लिया. बटलर ने 37 गेंद में 55 और रुट ने 48 गेंद में 48 रन बनाये. इससे पहले इंग्लैंड ने पांच विकेट 152 रन पर गंवा दिये थे जिसके बाद बटलर और रुट ने पारी को संभाला.
इस जीत से इंग्लैंड ने श्रृंखला में श्रीलंका की बढ़त का अंतर 2 – 1 कर दिया.श्रीलंका के लिए कुमार संगकारा ने 62 गेंद में 63 रन बनाये. उन्होंने इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में 13000 रन पूरे कर लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




