ह्यूज की अंत्येष्टि के बाद ऑस्ट्रेलिया में पटरी पर लौटा क्रिकेट, आज से अभ्यास मैच

एडिलेड : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी भारतीय क्रिकेट टीम आज से ऑस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलने के लिए उतरेगी. यह मैच एडिलेड के ग्लेनेल्ग स्थित गिल्डरोल स्टेडियम में खेला जायेगा. एडिलेड में चार टेस्ट मैचों का पहला मैच होना है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की दुखद मौत के बाद भारत […]
एडिलेड : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी भारतीय क्रिकेट टीम आज से ऑस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलने के लिए उतरेगी. यह मैच एडिलेड के ग्लेनेल्ग स्थित गिल्डरोल स्टेडियम में खेला जायेगा. एडिलेड में चार टेस्ट मैचों का पहला मैच होना है.
ह्यूज की मौत और उनकी अंत्येष्टि को देखते हुए टेस्ट श्रृंखला का पूरा कार्यक्रम बदल दिया गया और पहला टेस्ट मैच अब ब्रिस्बेन की बजाय नौ दिसंबर से एडिलेड ओवल में शुरु होगा. ब्रिस्बेन में 17 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जायेगा. मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरु होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में बदलाव नहीं किया गया लेकिन सिडनी में चौथा टेस्ट तीन दिन बाद छह जनवरी से शुरु होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




