ह्यूज की अर्थी को कंधा देंगे क्लार्क, अंत्येष्टि में शामिल होंगे प्रधानमंत्री टोनी एबट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2014 6:01 PM
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क अपने प्रिय मित्र फिलिप ह्यूज की अर्थी को कंधा देंगे. ज्ञात हो कल सिडनी के लिये मैक्सविले में ह्यूज की अंत्येष्टि की जाएगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज घोषणा की कि क्लार्क अर्थी को कंधा देने वाले लोगों में शामिल हैं. वह अंत्येष्टि सेवा में भाग लेने वाले लोगों की […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क अपने प्रिय मित्र फिलिप ह्यूज की अर्थी को कंधा देंगे. ज्ञात हो कल सिडनी के लिये मैक्सविले में ह्यूज की अंत्येष्टि की जाएगी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज घोषणा की कि क्लार्क अर्थी को कंधा देने वाले लोगों में शामिल हैं. वह अंत्येष्टि सेवा में भाग लेने वाले लोगों की अगुवाई करेंगे. क्लार्क के अलावा जो अन्य प्रमुख क्रिकेटर उनकी अर्थी को कंधा देंगे उनमें ऑस्ट्रेलिया के वनडे सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










