कपिल सिब्बल को जेटली का नाम लेने पड़ा भारी, कोर्ट ने लगायी कड़ी फटकार

नयी दिल्ली : आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के वकील कपिल सिब्बल को कड़ी फटकार लगायी है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि यह साबित करना बीसीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की जिम्मेदारी है कि आईपीएल-6 की जांच […]
नयी दिल्ली : आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के वकील कपिल सिब्बल को कड़ी फटकार लगायी है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि यह साबित करना बीसीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की जिम्मेदारी है कि आईपीएल-6 की जांच के रास्ते में उनके हितों के टकराव नहीं आये थे. न्यायालय ने कार्यवाही के दौरान उनके वकील द्वारा बार-बार वित्त मंत्री अरुण जेटली का नाम लिये जाने पर कडी नाराजगी व्यक्त की.
न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति एफएमआई कलीफुल्ला की खंडपीठ ने कहा, आप बार बार जेटली का नाम ले रहे हैं जिनका यहां प्रतिनिधित्व नहीं हो रहा है. वह इसमें पक्षकार नहीं हैं. ऐसे व्यक्ति के मत्थे कुछ मत मढिये जिसका यहां प्रतिनिधित्व नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




