टेस्ट रैंकिंग : भारत छठे स्थान पर, न्यूजीलैंड से हार कर पाक टीम चौथे स्थान पर खिसका
Updated at : 01 Dec 2014 2:32 PM (IST)
विज्ञापन

दुबई : भारत आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर बना हुआ है जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी की हार के बाद पाकिस्तान एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गया है. न्यूजीलैंड को इस जीत से एक रैंकिंग अंक मिला और अब वह छठे स्थान पर काबिज भारत से दो अंक […]
विज्ञापन
दुबई : भारत आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर बना हुआ है जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी की हार के बाद पाकिस्तान एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गया है.
न्यूजीलैंड को इस जीत से एक रैंकिंग अंक मिला और अब वह छठे स्थान पर काबिज भारत से दो अंक पीछे है. भारत के 96 अंक है. यही नहीं कीवी टीम ने आठवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज से 19 अंकों का अंतर बना दिया है.
दक्षिण अफ्रीका अभी 124 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 117 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. उसके बाद इंग्लैंड (104), पाकिस्तान (103), श्रीलंका (101), भारत (96), न्यूजीलैंड (94), वेस्टइंडीज (75), बांग्लादेश (32) और जिम्बाब्वे (18) का नंबर आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




