ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, वाटसन,वार्नर और ब्राड ने किया पहला टेस्ट खेलने से इनकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 11:44 PM
मेलबर्न : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार दिसंबर से शुरु होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट में संशय के बादल मंडराने लगे हैं. फिलिप ह्यूज की मौत के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब तक सदमे से उबर नहीं पाये हैं. ऑस्ट्रेलिया के तीन सीनियर क्रिकेटर शेन वाटसन, डेविड वार्नर और ब्राड हाडिन ने भारत के खिलाफ […]
मेलबर्न : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार दिसंबर से शुरु होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट में संशय के बादल मंडराने लगे हैं. फिलिप ह्यूज की मौत के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब तक सदमे से उबर नहीं पाये हैं. ऑस्ट्रेलिया के तीन सीनियर क्रिकेटर शेन वाटसन, डेविड वार्नर और ब्राड हाडिन ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा है कि वे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की मानसिक स्थिति में नहीं है.
द ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट के अनुसार गाबा पर चार दिसंबर से होने वाला पहला टेस्ट अब एडीलेड में 12 से 16 दिसंबर तक होने वाले दूसरे और मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट (26 से 30 दिसंबर) के बीच खेला जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार , खिलाडियों ने कल एससीजी पर मुलाकात की जहां माइकल क्लार्क ने फिलीप ह्यूज की मौत के बाद उनसे बात की थी. समझा जाता है कि टेस्ट टीम ने मिलकर तय किया है कि वे पहला मैच नहीं खेलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










