ह्यूज की मौत के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया अभ्यास मैच रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2014 3:23 PM
एडीलेड : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मौत के बाद ऑस्ट्रेलिया एकादश और भारत के बीच दूसरा अभ्यास मैच रद्द कर दिया गया है. दो दिवसीय अभ्यास मैच कल से शुरु होना था. यह चार दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरु होने वाले पहले टेस्ट से पहले भारत का आखिरी अभ्यास मैच था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने […]
एडीलेड : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मौत के बाद ऑस्ट्रेलिया एकादश और भारत के बीच दूसरा अभ्यास मैच रद्द कर दिया गया है. दो दिवसीय अभ्यास मैच कल से शुरु होना था. यह चार दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरु होने वाले पहले टेस्ट से पहले भारत का आखिरी अभ्यास मैच था.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के मौजूदा दौर के मैच भी रद्द कर दिये हैं जबकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शारजाह टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी स्थगित कर दिया गया है. भारतीय टीम के सदस्यों ने एडीलेड ओवल पर अभ्यास के दौरान फिटनेस सत्र पूरा किया था और नेट अभ्यास की तैयारी कर रहे थे जब टीम निदेशक रवि शास्त्री ने उन्हें एकत्र कर यह दुखद खबर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










