ह्यूज की चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया ने रद्द किया शैफील्ड शील्ड राउंड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2014 7:06 PM
सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिलिप ह्यूज की चोट के बाद गंभीर स्थिति से पूरी दुनिया सकते में है. इधर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस वजह से शैफील्ड शील्ड के वर्तमान दौर के मैच रद्द कर दिये. बायें हाथ के बल्लेबाज ह्यूज पर सीन एबोट का बाउंसर लगा था और उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई […]
सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिलिप ह्यूज की चोट के बाद गंभीर स्थिति से पूरी दुनिया सकते में है. इधर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस वजह से शैफील्ड शील्ड के वर्तमान दौर के मैच रद्द कर दिये. बायें हाथ के बल्लेबाज ह्यूज पर सीन एबोट का बाउंसर लगा था और उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है. उनका विन्सेंट हास्पिटल में इलाज चल रहा है.
न्यू साउथ वेल्स और साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया मैच कल ह्यूज को अस्पताल ले जाने के तुरंत बाद रद्द कर दिया गया. लेकिन खिलाडियों और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट संघ (एसीए) के बाद परामर्श करने के बाद मेलबर्न और ब्रिस्बेन में चल रहे दो अन्य मैचों को भी रद्द कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










