क्या बीसीसीआई में वापसी एन श्रीनिवासन के लिए बन जायेगा दिवास्वप्न?

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ तल्ख टिप्पणियां की हैं, जिनसे ऐसा प्रतीत होता है कि एन श्रीनिवासन की बीसीसीआई में वापसी दिवास्वप्न बनकर रह जायेगी. आज सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए बीसीसीआई से पूछा कि वह एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की बजाय खेल को […]
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ तल्ख टिप्पणियां की हैं, जिनसे ऐसा प्रतीत होता है कि एन श्रीनिवासन की बीसीसीआई में वापसी दिवास्वप्न बनकर रह जायेगी.
आज सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए बीसीसीआई से पूछा कि वह एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की बजाय खेल को लाभ पहुंचाने का क्यों नहीं सोच रही है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान श्रीनिवासन से यह सवाल किया कि क्या बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर होना और एक टीम का मालिक होने से हितों का टकराव नहीं होता है.
कोर्ट ने पूछा कि यह सवाल इसलिए ध्यान देने योग्य है, क्योंकि जिस टीम के आप मालिक हैं, उसके अधिकारी सट्टेबाजी में संलिप्त हैं. गौरतलब है कि आज कोर्ट में बीसीसीआइ ने श्रीनिवासन का बचाव यह करते हुए किया था कि उनपर कोई आरोप नहीं हैं. आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच कर रही मुद्गल समिति ने अपनी रिपोर्ट में श्रीनिवासन को क्लीनचिट दे दी थी, जिसके बाद एन श्रीनिवासन ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट से यह अपील की कि दुबारा बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर पहुंचने के लिए उनका मार्ग प्रशस्त किया जाये.
बावजूद इसके श्रीनिवासन का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है. ऐसा प्रतीत होता है कि क्रिकेट जगत में श्रीनिवासन का युग समाप्ति की ओर है. यहां हम उन कारणों पर गौर कर रहे हैं,जो एन श्रीनिवासन की नैया डुबो सकते हैं:-
पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने इस बारे में हमेशा टिप्पणी की है. पूर्व मशहूर गेंदबाज ने श्रीनिवासन पर पिछले दिनों यह आरोप लगाया था कि श्रीनिवासन ने बीसीसीआइ का अपहरण कर लिया है और उसे तमिलनाडु ले गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




