ePaper

दक्षिण अफ्रीका को 4-1 से हराकर ऑस्‍ट्रेलिया फिर नंबर वन

Updated at : 23 Nov 2014 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को 4-1 से हराकर ऑस्‍ट्रेलिया फिर नंबर वन

दुबई : आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका पर पांच मैचों की श्रृंखला 4-1 से जीतने के साथ ही रिलायंस आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में भारत को पछाडकर नंबर एक के ताज पर कब्जा कर लिया. चार बार की विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया श्रृंखला से पहले 114 रेटिंग अंक लेकर तीसरे स्थान पर थी. अब उसके भारत के […]

विज्ञापन
दुबई : आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका पर पांच मैचों की श्रृंखला 4-1 से जीतने के साथ ही रिलायंस आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में भारत को पछाडकर नंबर एक के ताज पर कब्जा कर लिया. चार बार की विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया श्रृंखला से पहले 114 रेटिंग अंक लेकर तीसरे स्थान पर थी. अब उसके भारत के समान 117 अंक हैं लेकिन दशमलव के बाद की गणना के आधार पर आस्ट्रेलिया भारत से 0.2 अंक आगे है.
दक्षिण अफ्रीका उससे पांच रेटिंग अंक पीछे तीसरे स्थान पर खिसक गया है. आस्ट्रेलिया अक्तूबर 2002 से रैंकिंग शुरु होने के बाद से 498 सप्ताह तक शीर्ष पर रह चुका है. भारत के पास हालांकि आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ 16 जनवरी से शुरु हो रही त्रिकोणीय श्रृंखला के जरिये शीर्ष पर वापसी का मौका है. श्रीलंका चौथे और इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है जिनके बीच सात मैचों की वनडे श्रृंखला बुधवार से शुरु होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola