इस टीम इंडिया में है रफ्तार, घासवाली पिच बनाने से डर रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम

नयी दिल्ली :भारतीय टीम आम तौर पर जब भी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाती है, तो उसका स्वागत घासवाली तेज पिचों से किया जाता है. लेकिन, इस बार नजारा कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है. टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचनेवाली भारतीय दल भले ही कम अनुभवी हो, लेकिन टीम में मौजूद तेज कुछ तेज […]
नयी दिल्ली :भारतीय टीम आम तौर पर जब भी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाती है, तो उसका स्वागत घासवाली तेज पिचों से किया जाता है. लेकिन, इस बार नजारा कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है. टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचनेवाली भारतीय दल भले ही कम अनुभवी हो, लेकिन टीम में मौजूद तेज कुछ तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया खेमे को बेचैन किये हुए हैं.
वरुण एरॉन, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में मौजूदगी की वजह से ऑस्ट्रेलिया घासवाली पिच बनाने से पीछे हटता दिख रहा है. कंगारू खेमे को डर है कि कहीं उसका यह दावं उल्टा न पड़ जाये. भारत के पांच में से चार तेज गेंदबाज नियमित तौर पर 140 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने में सक्षम है. यदि पिच तेज गेंदबाजों के ज्यादा पक्षधर बनायी गयी, तो ये उसका फायदा उठाने में सक्षम हैं. वहीं, भुवी के पास स्पीड भले न हों, लेकिन वह स्विंग गेंदों से कंगारुओं को परेशान कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




