ePaper

शाकिब ने खेली 101 की पारी, बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 87 रन से हराया

Updated at : 22 Nov 2014 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
शाकिब ने खेली 101 की पारी, बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 87 रन से हराया

चटगांव : जिम्बाब्वे के साथ खेले जा रहे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज की. शाकिब अल हसन के ऑलराउंड खेल ( 101 रन और 41 रन देकर चार विकेट ) से बांग्लादेश ने पहले आज यहां जिम्बाब्वे को 87 रन से करारी शिकस्त दी. शाकिब ने ऐसे समय में शतकीय […]

विज्ञापन

चटगांव : जिम्बाब्वे के साथ खेले जा रहे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज की. शाकिब अल हसन के ऑलराउंड खेल ( 101 रन और 41 रन देकर चार विकेट ) से बांग्लादेश ने पहले आज यहां जिम्बाब्वे को 87 रन से करारी शिकस्त दी.

शाकिब ने ऐसे समय में शतकीय पारी खेली जबकि बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर चार विकेट 70 रन पर गंवा दिये थे.उन्होंने कप्तान मुशफिकर रहीम ( 65 ) के साथ पांचवें विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से उबारा.शब्बीर रहमान ने स्लाग ओवरों में 25 गेंद पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन की तूफानी पारी खेली जिससे बांग्लादेश ने सात विकेट पर 281 रन बनाये.

जिम्बाब्वे की टीम इसके जवाब में 42 . 1 ओवर में 194 रन पर आउट हो गयी.उसकी तरफ से ब्रेंडन टेलर ( 54 ) और हैमिल्टन मासकादजा ( 42 ) ही बांग्लादेश के तेज और स्पिन मिश्रित आक्रमण का सामना कर पाये.शाकिब को मैन आफ द मैच चुना गया.उनके अलावा मशरेफी मुर्तजा, अराफात सनी और महमुदुल्लाह ने दो – दो विकेट हासिल किये.

टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप करने वाले बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही.टिनसे पेनयांगरा ( 66 रन देकर तीन विकेट ) ने तमीम इकबाल ( पांच ) को पांचवें ओवर में बोल्ड कर दिया.अनामुल हक ( 12 ) और महमुदुल्लाह ( एक ) के आउट होने से स्कोर तीन विकेट पर 31 रन हो गया.

मोमिनुल हक ( 31 ) के आउट होने से बांग्लादेश पर दबाव बढ़ गया लेकिन रहीम के रूप में शाकिब को अच्छा साथी मिला.शाकिब ने 99 गेंदों का सामना करके दस चौके लगाये जबकि रहीम की 72 गेंद की पारी में दो चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola